मेरठ रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। पिछले दस दिन से तापमान 32 से 35 डिग्री के आसपास ही चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है।
इस बार पड़ने वाली भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं। अप्रैल में गर्मी अपने पूरे रंग में आ जाएगी। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा। तापमान फिर से 35 डिग्री के पार हो गया।
दिन में हवा की गति शनिवार की अपेक्षा कम रही। हवा शांत रहती तो तापमान बढ़ जाता है। रविवार का दिन इस सीजन में सबसे गर्म रहा है। पिछले दस दिन से तापमान 32 से 35 डिग्री के आसपास ही चल रहा है।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा की गति धीमी होने के कारण तापमान बढ़ा है, अभी हल्की हवाओं का भी असर बना रहेगा।