नई दिल्ली। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है। इस दिन को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि वे सोना, चांदी, बर्तन और यहां तक कि गैजेट्स की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इस दिन खरीदारी करने के पीछे मान्यता है कि इस दिन ऐसी चीजें खरीदने से घर में सौभाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानिए धनतेरस का शुभ मुहूर्त और महत्व।
धनतेरस 2022 कब
इस साल धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर 2022 तो मनाया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाएगी। जो भैया दूज के साथ समाप्त होगी।
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि आरंभ – 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से
कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त – 23 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट तक
पूजन का शुभ मुहूर्त – 23 अक्टूबर 2022 को रविवार शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक
प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक।
वृषभ काल: शाम 6 बजकर 58 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक।
धनतेरस का महत्व
धनतेरस को धनत्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है, जो पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। माना जाता है कि भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन समुद्र से बाहर आए थे। इसलिए इस दिन तीनों देवताओं की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।
दिवाली 2022 कैलेंडर
23 अक्टूबर, रविवार- धनतेरस
24 अक्टूबर, सोमवार- नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन
25 अक्टूबर, मंगलवार- गोवर्धन पूजा
26 अक्टूबर, बुधवार- भाई दूज