शामली। एक महिला ने अपने प्रेमी युवक के साथ जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिला शादीशुदा है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति निवासी थानाभवन एक मर्डर के मामले में जेल में है। महिला का विवाह से पूर्व ही पिपल्हेरा निवासी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। विवाह के कुछ दिनों बाद ही महिला का पति एक गाड़ी ड्राइवर की हत्या के मामले में जेल चला गया। जिसके बाद महिला प्रेमी के पास चली गई और लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
सोमवार को दोनों में कुछ अनबन होना बताया जा रहा है जिसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत नाजुक बनी है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।