पटना। नीतीश कुमार राजेंद्र मंडपम पहुंचे गए हैं। नीतीश के राजभवन पहुंचने पर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होने वाली है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा उपेंद्र कुशवाहा के साथ राजभवन पहुंचे थे। उनके आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान पूरा परिसर श्रीराम के नारे गूंजने लगे।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी राजभवन पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत होगी। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, उपनेता विजय सिंहा, जदयू के वरीय नेता विजय चौधरी और विजेंद्र यादव एक साथ बैठे हुए हैं।
राजभवन के राजेंद्र मंडपम में भाजपा, जदयू और हम के विधायक पहुंच रहे हैं। एनडीए के कई नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। शाम पांच बजे से समारोह की शुरुआत होगी। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम को शपथ दिलाएंगे।
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा और जदयू विधायकों के आने का सिलसिला जारी है। राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, बिना पास किसी को अंदर आने की इजाजत नहीं है। राजभवन के बाहर भाजपा और जदयू समर्थकों की भीड़ भी जुटने लगी हैं। भाजपा समर्थक श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं।