मुम्बई। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा और अभिमन्यु के बीच रोमांस वापस आ गया है। दरअसल, अक्षरा ने बिरला अस्पताल को वापस ज्नाइन कर लिया है, उसके म्यूजिक डिपार्टमेंट में। इस एपिसोड में फैंस के फेवरेट कपल एक बार फिर वारस आ गई हैं। हालांकि भले ही दोनों लड़ाई के बाद वापस साथ आए हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जो अभी भी ठीक होनी बाकी हैं। इससे पहले के एपिसोड में हमने देखा कि अभिमन्यु महिमा और आनंद पर गुस्सा करते हैं क्योंकि वे अक्षरा को वापस अस्पताल में आने के लिए फोर्स करते हैं। वह फिर शांत होते हैं और अक्षरा के फैसले पर साथ देते हैं। हालांकि अक्षरा के अस्पताल आने से वह बेहद खुश हो जाते हैं। अक्षरा भी इसलिए अस्पताल में वापस आती हैं क्योंकि वह अभिमन्यु के पास रहना है।
वहीं दूसरी ओर महिमा अपने दूसरे सीक्रेट प्लान की तरफ जाती हैं। वह सोचती हैं कि क्योंकि अब दोनों वापस साथ में काम कर रहे हैं तो हो सकता है कि इससे दोनों के बीच की दिक्कतें भी ठीक हो जाएं।
अभिमन्यु जहां अक्षरा की मदद करते हैं अस्पताल में वहीं मिस्टर बिजोरिया दोनों से मिलने आएंगे और उन्हें पार्टी के लिए इन्वाइट करते हैं। दोनों ऑफर एक्सेप्ट कर लेते हैं, हालांकि दोनों एक-दूसरे से साथ में चलने के लिए पूछने से झिझकते हैं। दोनों इसी उलझन में होते हैं वहीं दूसरी तरफ महिमा अपने दूसरे प्लान की तरफ बढ़ती हैं। वह पार्थ को तुरंत अस्पताल में आने के लिए कहती हैं और उन्हें सीईओ की पोजिशन ऑफर करती हैं। हालांकि पार्थ इसके लिए तैयार नहीं होते हैं। अभिमन्यु फिर सिचुएशन को संभालने की कोशिश करते हैं। अब अगर पार्थ इस पोजिशन को नहीं लेता है तो अभिमन्यु को मौका मिल जाएगा और उसके पास सारी जिम्मेदारी आ जाएगी। महिमा को इससे डर लगता है।
अभिमन्यु और अक्षरा अब पार्टी में जाएंगे हालांकि अलग-अलग। लेकिन फिर वहां दोनों के बीच की दूरी कम होगी और दोनों साथ में डांस करेंगे। फैंस को दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिख सकती है।