नई दिल्ली. लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी या बिजनेस करते हैं। लेकिन इस महंगाई भरे दौर में लोगों की जरूरतें भी काफी ज्यादा होती हैं। इसके अलावा लोग अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते हैं, जिसके लिए वो कई तरह के निवेश करते हैं ताकि उनका आने वाला कल सुरक्षित रह सके। लेकिन इन सबके बीच एक सवाल उठता है कि भविष्य सुरक्षित हो सकता है लेकिन आज का क्या? क्योंकि कई बार लोगों को किसी न किसी काम के लिए अचनाक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में लोगों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोगों से कर्ज लेना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहें तो आप अपने सोने के बदले पैसा ले सकते हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं गोल्ड लोन के बारे में जो आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे गोल्ड लोन ले सकते हैं और इसे लेने का तरीका क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या है गोल्ड लोन?
- दरअसल, लोग अपने लिए सोने की चीजें बनवाते हैं और घरों में खासतौर पर महिलाएं अपने लिए सोने की ज्वेलरी बनवाती हैं। ऐसे में जब आपको पैसे की जरूरत होती है, तो आप अपने इस गोल्ड के बदले अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे ले सकते हैं।
- गोल्ड लोन बैंक या कई अन्य संस्थान भी देते हैं। इसमें आपके गोल्ड को संबंधित बैंक या संस्थान अपने पास गिरवी रखते हैं और आपको इसके बदले वो पैसे दे देते हैं। वहीं, निर्धारित समय के अंदर पैसे वापस करके आप अपने गिरवी रखे सोने को रिटर्न ले सकते हैं।
ऐसे पा सकते हैं मिनटों में गोल्ड लोन:-
स्टेप 1
- अगर आपको गोल्ड लोना लेना है, तो आपको सबसे पहले संबंधित बैंक या ऐसे संस्थान के पास जाना है जो आपको गोल्ड लोन दे सके। यहां जाकर ये लोग आपको सोने की जांच करते हैं कि ये असली है या नहीं।
स्टेप 2
- सोने की जांच करने के बाद इसका वजन किया जाता है और आपको इसकी जानकारी दी जाती है। फिर आपको एक फॉर्म भरते हुए सभी औपचारिक कार्य पूरे करने होते हैं।
स्टेप 3
- इसके बाद आपका गोल्ड लोन सबमिट करके अप्रूव कर दिया जाता है और आपसे आपकी कोई आईडी जैसे- आधार कार्ड की कॉपी ली जाती है। फिर आखिरी में आपको गोल्ड के बदले पैसे मिल जाते हैं।