शामली। करोड़ी गांव में बुधवार को राठी खाप सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। खाप चौधरी ब्रह्म सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में श्रीपाल सिंह राठी को थांबेदार और गांव नंगला जमालपुर निवासी यशवीर सिंह राठी को सहायक थांबेदार बनाया गया। कार्यक्रम में राठी खाप मंत्री मोहनवीर राठी, थांबेदार रणवीर राठी, सोनीपत प्रधान रूपराम राठी, कृष्णदेव राठी, कृष्णपाल राठी, धीर सिंह राठी, अनिल राठी, प्रदीप राठी, ऋषिपाल राठी, तेजपाल राठी, इंद्रपाल राठी, कलीराम राठी आदि मौजूद रहे।