पठान फिल्म में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं, जिनका नाम पठान है। देश को बचाने के लिए शाहरुख दुश्मनों से लोहा लेते हैं। फिल्म में शाहरुख एक्शन अवतार में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हैं। शाहरुख इसमें दमदार एक्शन करते नजर आते हैं।
दीपिका पादुकोण पठान में एक स्पाई (जासूस) का किरदार निभा रही हैं। उनकी जोड़ी शाहरुख खान के साथ है। दीपिका ने फिल्म में एक जबर्दस्त सोलो एक्शन सीक्वेंस भी किया है। इस सीन में वो गैटलिंग गन चलाती नजर आती हैं। दीपिका कभी खतरनाक हथियार चलाने वाली महिला तो कभी कूल और सेक्सी लेडी के रोल में नजर आती हैं।
फिल्म में जॉन अब्राहम ने खूंखार विलेन का किरदार निभाया है, जो पैसे लेकर दुश्मन को खत्म करता है। वो इसमें एक दुष्ट एजेंट बने हुए हैं। रॉ एजेंट पठान यानी शाहरुख खान के साथ उनकी जबर्दस्त भिडंत होती है। जॉन अब्राहम को ये रोल इसलिए दिया गया, क्योंकि कहानी की डिमांड एक ऐसे विलेन की थी, जो शरीर से भारी-भरम लेकिन चेहरे से इनोसेंट लगे।
आशुतोष राणा पठान में भी एक बार फिर अपने वॉर वाले रोल में नजर आते हैं। वॉर में आशुतोष राणा ने रॉ के सीनियर ऑफिसर का रोल निभाया था। पठान में भी उन्होंने RAW के सीनियर अफसर कर्नल लूथरा का रोल निभाया है। आशुतोष राणा उस खुफिया मिशन के मास्टरमाइंड हैं, जिसे शाहरुख ने अपने हाथों में लिया है।
पठान में आशुतोष राणा जहां RAW के सीनियर अफसर कर्नल लूथरा का रोल निभा रहे हैं, तो वहीं डिंपल कपाड़िया विदेशी खुफिया एजेंसी का नेतृत्व करती हैं।
शाहरुख खान की ‘पठान’ में सलमान खान भी अपने ‘टाइगर 3’ लुक में स्पेशल कैमियो करते हुए नजर आते हैं। सलमान की एंट्री रूस में दुश्मन एजेंट्स से शाहरुख खान के किरदार यानी पठान को बचाने के लिए होती है।
दिंगत हजारिका फिल्म पठान में शाहरुख खान के सहयोगी का रोल निभा रहे हैं। वे शाहरुख के मिशन में उनकी मदद करते हैं। दिगंत असमी एक्टर हैं और उन्होंने असम की कई फिल्मों में काम किया है। पठान से पहले दिगंत आशुतोष गोवारिकर की मूवी ‘मोहनजो दाड़ो’ में भी नजर आ चुके हैं।