मुजफ्फरनगर। चोरों ने कस्बे की नई कालोनी में तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ितों ने थाना पुलिस को तहरीर दी गई। कस्बे में रूड़की मार्ग पर राधे कालोनी में बीती रात विधवा महिला अपनी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर ताला लगा था। चोरों ने रात में मकान के बाहर व अन्दर के ताले तोड़ 12 हजार की नगदी समेत जेवरात चोरी कर लिए। वही इसी कालोनी के नवदीप त्यागी व संजय के जनरेटर आदि सामान चोर ले गए। विधवा महिला की पुत्री राखी पुत्री स्व0 सुनील कुमार ने थाना पुरकाजी में घटना की तहरीर दी गई।