मेरठ. मेरठ में एक महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया, तीनो ही बच्चे नॉर्मल डिलिवरी के जरिये हुए है। डॉ. शिखा के अनुसार जच्चा और बच्चे दोनों ही स्वस्थ है। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।
मेरठ के शिवाय अस्पताल में मंतशा नाम की महिला ने शुक्रवार की रात तीन बच्चो को जन्म दिया है। महिला की उम्र 25 साल है यह महिला की पहली डिलिवरी थी। महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल लाया गया था। जहां डॉ.शिखा सेठ ने महिला की डिलिवरी कराई। महिला ने तीन बच्चो को जन्म दिया, तीनो ही स्वस्थ है और तीनो ही बच्चे लड़के है, जच्चा भी एक दम स्वस्थ है। परिवार के सभी लोग बहुत खुश है। महिला के पति और बच्चो के पिता फरहान का कहना है कि खुदा ने हमें तीन बच्चे एक साथ देकर बहुत अच्छा तोहफा दिया है, अगर इनमे एक लड़की होती तो बहुत अच्छा होता पर मेरा परिवार अब पूरा हो गया है। मैं बहुत अच्छे से बच्चो की परवरिश करुँगा।
डॉ.शिखा ने बच्चो के बारे में बताते हुए कहा की तीनो बच्चे और माँ बिलकुल स्वस्थ है। पहला बच्चा डेढ़ किलो, दूसरा 1.1 ग्राम और तीसरा 700 ग्राम का है। बच्चो को फ़िलहाल अस्पताल में रखा गया है और महिला को छुट्टी दे दी गई है।