मुजफ्फरनगर. शारीरिक शोषण और पोक्सो अधिनियम में फरार चल रही 10 हजार की इनामी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
झबरेड़ा थाने में 2021 में सुमन निवासी नगला, थाना सिखेड़ा जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला पर आरोप था कि उसने एक नाबालिग के शारीरिक शोषण में आरोपी की मदद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ भी शारीरिक शोषण और पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया था। तभी से महिला पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी। इस पर एसएसपी ने महिला की गिरफ्तारी पर दस हजार के इनाम की घोषणा की थी।
पुलिस और रुड़की सीआईयू की टीम लगातार महिला के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने बताया कि महिला को शुक्रवार शाम रावली महदूद, थाना सिडकुल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।