बागपत। बड़ौत में इमरान हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। अनैतिक सम्बन्धों का विरोध करने पर बलकटी से हमला कर हत्या की गई थी। आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध सम्बन्ध थे। मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के रहने वाले राज मिस्त्री इमरान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उसका शव बड़का गांव में बंद फैक्ट्री में पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में हाशिम निवासी पठानकोट और मृतक की पत्नी रुकसाना को गिरफ्तार किया।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हाशिम के इमरान की पत्नी रुकसाना से अवैध सम्बन्ध थे। इस बात की जानकारी इमरान को हो गई। इमरान ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली और हाशिम को ब्लैकमेल करने लगा। इस पर हाशिम और रुकसाना ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। हाशिम अपने साथ इमरान को लेकर बड़का ले गया और वहां पर बलकटी से हमला कर हत्या कर दी