कैराना। नगर के तमाम मार्गों एवं मोहल्लों के आसपास की आबादी से जुड़ी भूमियों में प्रॉपर्टी डीलरों ने अवैध रूप से कॉलोनी काटकर राजस्व को हानि पहुचाने के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर ठगा जारहा है। जिसके चलते लोग आए दिन अधिकारियों से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए फरियाद करते नजर आते है। फलफूल रहे अवैध कार्य से प्रशासन की खूब फजियत हुई है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी कालोनियों की सूची पुनः तैयार कराते हुए कार्रवाई का खाका खींचा गया है।
नगर में जनपद शामली के सृजन के बाद तमाम मार्गों व मोहल्लों में अवैध प्रोपर्टी डीलरों ने भूमियों के रेट बढ़ाते हुए। लोगों को मूलभूत सुविधाओं के सपने दिखाकर तमाम कालोनी विकसित की है। तमाम लोग सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस व अधिकारियों के चक्कर काटकर अपनी पीड़ा बताते हुए सुविधाएं मुहैया कराने व ठग रूपी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लागते दिखाई देते है। अवैध कालोनियों में प्रशासन की फजीहत होने के बाद जिला प्रशासन ने निष्पक्ष रूप से पुनः सभी कालोनियों की सूची तैयार कराई गई है। सूची एमडीए विभाग को सौपा कर निर्देश दिए गए है कि तमाम अवैध कालोनियों का अवलोकन कर निष्पक्ष रूप से जल्द से जल्द ध्वस्त कराई जाए। साथ ही निर्देश यह भी दिए गए है कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जाएगी। इसके चलते तमाम प्रोपर्टी डीलरों में हड़कंप मचा हुआ। कार्रवाई से खुद की कालोनियों को बचाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रहें है। प्रशासन की ओर से निष्पक्ष कार्रवाई करने हेतु तैयार किए गए खाका से कोई बचता नजर नहीं आरहा है।
नगर के मायापुर, तितरवाड़ा, खुरगान, रामडा, झिंझाना बाइपास आदि मार्गों एवं मोहल्ला अफगानान आदि जगहों पर लगभग पांच दर्जन कालोनी काटी गई है। अवैध कालोनी पर प्लाट खरीदार सतर्क हो जाए नहीं तो शिकार हो सकते है।