मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई शुरु कर दी है।
बागपत निवासी शौकत अली की बेटी रुबीना की शादी तीन साल पूर्व थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी शोएब के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पुरी न होने न पर उसे प्रताडित किया जा रहा था। शुक्रवार को महिला का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर आ गयी। पुलिस ने जांच पड ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं महिला के परिजन भी सूचना पर मौके पर आ गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। साकेत कालोनी चौकी प्रभारी प्रशांत गिरी का कहना है कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।