बिजनौर। बिजनौर में शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी कश्मीर भाग गया। दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़िता से मामले की जानकारी ली।
बिजनौर शहर में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैफी नाम का एक आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया था। परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की। मामला खुलता देख आरोपी कश्मीर भाग गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
वहीं शनिवार की शाम एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की। पुलिस ने आरोपी युवक सैफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण पुलिस गंभीरता दिखा रही है।