लखनऊ। पुलिस का पुलिस केवल अपराधियों के खिलाफ डंडा ही नहीं चलाती, बल्कि वक्त पड़ने पर प्रेमी जोड़ों की शादी भी करवाती है। ऐसा ही मामला रहीमाबाद में रविवार को देखने को मिला। 45 साल की महिला का 25 साल के युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने की सोची तो लड़के के घरवालों ने विरोध किया। परेशान होकर प्रेमी जोड़ा रहीमाबाद थाने पहुंच गया। पुलिस ने प्रेमी जोड़े के घरवालों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इस दौरान पता चला कि महिला के पहले पति का 15 वर्ष पहले देहांत हो गया था।
महिला की एक बेटी है, जिसकी उम्र 23 साल है, जबकि बड़ा बेटा 18 और छोटा 14 साल का है। महिला ने शादी की जिद की। आखिरकार पुलिस ने दोनों पक्षों को मना लिया। इसके बाद थाने में बने मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। इससे पहले थाना परिसर को सजाया गया। जयमाल करवाया गया।