नई दिल्ली। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है, लेकिन इसी बीच एक बडे हादसे से पूरा देश स्तब्ध रह गया।
अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया गया है कि यह एक भारतीय विमान था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।
अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।