बागपत। जिले में बड़ौत विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बवाल हो गया है। रालोद कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान मौके पर जमकर पथराव हो गया। वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया। लेकिन इसके बाद मामला और बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि पथराव के दौरान रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। वहीं कई पुलिस कर्मी भी चपेट में आकर घायल हो गए हैं। फिलहाल मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई हैं।
अभी-अभीः बागपत में बडा बवाल, जमकर पथराव, रालोद के 10 कार्यकर्ता घायल, पुलिस ने बरसाई लाठियां, देखें वीडियो #Baghpat #baraut #RLD #BJP #UPElections #UPElectionResult2022 @jayantrld @RLDparty pic.twitter.com/55bSNRFv6l
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) March 10, 2022
बताया गया कि रालोद कार्यकर्ताओं ने बड़ौत सीट पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे के बीच पथराव शुरू हो गया। वहीं पुलिसकर्मी भी जान बचाकर दौड़ते नजर आए।
पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस से गोले चलाए। इसके बाद बवाल बढ़ता जा रहा है। 10 रालोद कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। बड़ौत सीट से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक की जीत का पता चलते ही मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा हो गया। वहीं पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दौड़ाया दिया।
जानकारी मिल रही है कि अभी हंगामा जारी है। रालोद कार्यकर्ताओं का कहना है कि बड़ौत सीट पर गड़बड़ी हुई है। इसी वजह से यह बवाल हुआ है।