नई दिल्ली : स्वस्थ हड्डियों के लिए विटामिन डी एक बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, इसकी कमी आपको ओस्टियोपोरोसिस का शिकार बना सकती है। इस विटामिन की कमी को गर्मियों में कैसे पूरा करें, जानें इसके लिए कुछ फूडस।
गर्मी में सूरज नहीं ये 5 चीजें आपको देंगी प्योर विटामिन D, खाते ही सूखी हड्डियों में भर जाएगी जान
विटामिन डी शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण विटामिन है, इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और बोन डेंसिटी घटने लगती है। विटामिन डी हड्डियों के साथ दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। यह विटामिन कैल्शियम और फॉस्फेट के सही अवशोषण और संरक्षण में मदद करता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है।
विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां कमजोर तो होती हैं, साथ में ओस्टियोपोरोसिस का खतरा भी बढ़ जाता है। विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत सूर्य की किरणें हैं, लेकिन इस गर्म मौसम में धूम में बैठना संभव नहीं है। तो ऐसे में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए खाने में कुछ चीजें शामिल करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
गाय के दूध से बनी दही का सेवन करने से आपको विटामिन डी प्राप्त हो सकता है। शरीर में विटामिन डी की कमी न हो इसलिए ताजे दही का सेवन रोज करें। यह आपके पेट के लिए भी फायदेमंद है। दही के अलावा दूध, पनीर और योगर्ट विटामिन डी के अच्छे स्रोत हैं।
विटामिन डी के लिए अंडे का सेवन एक अच्छे स्रोत हैं, खासकर अंडे की पीली भाग। अंडे में विटामिन डी, प्रोटीन, विटामिन बी12 जैसे अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
पालक के कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, उनमें से एक विटामिन डी भी है। पालक में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और मिनरल्स की भी मात्रा पाई जाती है। पालक में अल्फा लिपोइक एसिड मौजूद होता है, जो एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो कई बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
विटामिन डी के लिए आप गाजर को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी और अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। गाजर में फैट की मात्रा न के बराबर होती है, इसलिए यह वेट लॉस में भी हेल्प करता है।
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए मछली भी एक अच्छा सोर्स है। सैल्मन, मांगरोल, टूना, मैकेरल, और हेरिंग जैसी मछलियों में विटामिन डी सबसे ज्यादा पाया जाता है।