मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट में एडमिशन को लेकर छात्र-छात्राओं की जमकर भीड़ रही। कॉलेजों में बड़ी संख्या में एडमिशन हुए। ओपन मेरिट के आधार पर 29 सितंबर को भी एडमिशन होंगे। कॉलेजों में मुख्य विषयों में अधिकतम सीट भर गई हैं। एसडी कॉलेज में कॉमर्स में 400 सीटें है। ऑपन मेरिट के बाद अब केवल दस सीट की शेष है। कॉलेज में बीएससी बायो, कैमिस्ट्री की सीटें भर गई है, केवल कुछ सीट गणित में शेष है। इसी तरह बीए में 640 सीट हैं। 134 खाली थी, जिसमें 70 में एडमिशन हुए है।
अभी 29 सितंबर का दिन शेष है। जैन कन्या डिग्री कॉलेज में बीए में 500 सीट हैं। यहां 420 एडमिशन हो चुके हैं, जिनमें बुधवार को 65 एडमिशन हुए हैं। केवल 80 सीट हैं, अभी एक दिन शेष है। डीएवी डिग्री कॉलेज में बीए में 320 सीट हैं। यहां अब केवल 50 सीट शेष हैं और एक दिन शेष हैं। कॉलेज में बीएससी में भी एडमिशन को लेकर काफी मारा मारी रही। छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी एजी में अब कुछ ही सीट शेष रह गई है। यहां बीएससी मैथ और बायो में भी सीट बहुत कम बची है।