हाथरस । हाथरस के सिकंदराराऊ की जनसभा में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना अब गायब हो गया है। अगर बीजेपी सरकार आती है, तो अग्नि वीर की तरह पुलिस में भी 3 साल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।
जहां उन्होंने सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के लिए वोट मांगे। अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के गारंटी की घंटी व 400 का झुनझुना अब गायब हो गया है।
अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, इंडी गठबंधन इस चुनाव में भाजपा को ही खत्म कर देगा। अगर बीजेपी सरकार आती है, तो अग्नि वीर की तरह पुलिस में भी 3 साल के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। अलीगढ़ की हवा यहां भी पहुंच गई होगी। पश्चिम की हवा ने भाजपा का पूरे तरीके से सफाया करने का काम किया है। इस बार हाथरस सीट इतिहास बनाएगी। भाजपा वाले 10 साल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। वह अकेले 10 साल नहीं दिल्ली के 10 साल और यूपी के 7 साल जोड़कर 17 साल का हिसाब दें।
उन्होंने यूपी सरकार पर बोला कि नौकर नहीं मिल रही हैं। पेपर भी लीक हो रहे हैं। यूपी सरकार तो अपने लीकेज को ही नहीं रोक पाई है। हाथरस कांड से योगी सरकार में हाथरस की सबसे ज्यादा बदनामी हुई। अब भाजपा और उनका गठबंधन 400 पार के नाम का झुनझुना बजा रहा है। सपा ने एंबुलेंस चलाई, भाजपा ने खराब कर दी। 100 नंबर गाड़ी को 112 कर दिया, अपना नंबर बढ़ा दिया।
उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड की चर्चा करते हुए कहा कि उन कंपनियों से पैसा लिया गया, जिनकी कोई कंपनी नहीं। ईडी और सीबीआई का डंडा दिखा करके हजारों करोड़ रुपए का चंदा वसूल किया। अब जब जनता समझ गई तो बंगले झांकने लगे हैं। किसान की आए दोगुनी करने के भाजपा के वादे पर सवालिया निशान लगाते हुए अखिलेश ने कहा कितने किसानों की आय दुगनी हुई है, क्या कोई आंकड़ा है? परिवारवाद के प्रश्न पर अखिलेश ने कहा कि उनके परिवार ने कुर्बानियां दी हैं] अगर भाजपा परिवार की बात करती है तो उसने जितने भाजपाइयों के परिवारों को टिकट दिया है उनकी टिकट वापस ले परिवार के लोगों से वोट भी ना मांगे। तो कितने वोट मिलेंगे उन्हें ?