मुजफ्फरनगर। पुरकाजी विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी अनिल कुमार और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद उटवाल के बीच कांटे का मुकाबला है। बसपा के सुरेंद्र, आसपा की प्रत्याशी उमाकिरण और कांग्रेस के दीपक कुमार को मिलने वाले वोट हार-जीत का निर्णय करेंगे।
2017 के विधानसभा चुनाव में पुरकाजी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रमोद उटवाल चुनाव जीते थे। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। गठबंधन की ओर से रालोद प्रत्याशी अनिल कुमार मैदान में है। इस चुनाव में दोनो के बीच कांटे का संघर्ष है। बहुजन समाज पार्टी के सुरेंद्र कुमार, आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी उमाकिरण और कांग्रेस प्रत्याशी दीपक कुमार को मिलने वाले वोट ही यहां हार-जीत का निर्णय करेंगे। इस विधानसभा सीट पर कुल 328292 वोट है, इसमें 214136 ने मतदान किया है। हार-जीत का निर्णय 80 हजार के आस-पास ही होगा। पुरकाजी विधानसभा में शहर से सटा सरवट और अलमासपुर बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। अब देखना यह है कि इस सीट पर जीत का सिकंदर कौन बनेगा।