नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र दोष को पहचानने और हटाने के तरीके बताया है। वास्तु दोष होने पर घर में सुख-समृद्धि रुक जाती है। पैसों का प्रवाह कम हो जाता है। कभी-कभी वास्तु दोष को दूर करना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप कुछ सरल वास्तु टिप्स अपना सकते हैं, जो धन के प्रवाह में रुकावट नहीं डालेंगे बल्कि घर के सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करेंगे। इन उपायों को करने से कुबेर देव आप पर कृपा बरसाएंगे। साथ ही आपका घर हमेशा धन-दौलत से भरा रहेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा धन की दिशा है। इस दिशा पर कुबेर का शासन है। घर में पैसे या तिजोरी उत्तर दिशा में रखें। आप अलमारी और तिजोरी को इस तरह से रखें कि उसका दरवाजा उत्तर की ओर खुलें। इससे धन में वृद्धि होती है।

कभी भी भारी वास्तु को उत्तर दिशा में न रखें। हल्की वस्तुओं को इस दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है। साथ ही इनकम में कोई रुकावट नहीं आती है।

जैसे माता लक्ष्मी धन की देवी हैं। वैसे ही कुबेर धन के देवता है। उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की तस्वीर लगाकर प्रतिदिन भगवान कुबेर की पूजा करने से बहुत लाभ होता है। भगवान कुबेर की कृपा से जातक को धन की प्राप्ति होगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मनी प्लांट अगर घर की उत्तर दिशा में लगाया जाए तो बहुत शुभ फल देता है। मनी प्लांट को मिट्टी में लगाना बहुत शुभ होता है। घर के अंदर हरे कांच की बोतल में रखें।

यदि आप अपने वित्त को अच्छी स्थिति में रखना चाहते हैं, तो घर की उत्तर दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें। उत्तर दिशा में कभी भी कचरा जमा न होने दें। यह गरीबी की ओर ले जाता है।