नई दिल्ली. अक्टूबर माह हिंदू धर्म के लिए काफी खास माना जाता है। क्योंकि इस मास में दशहरा से लेकर दिवाली, छठ पूजा जैसे पावन पर्व पड़ रहे हैं। जहां इन दिनों में मांगलिक कार्य करना अच्छा माना जाता है। वहीं गाड़ी खरीदने की चाह रखने वाले लोग इन शुभ मुहूर्तों में खरीदना पंसद करते हैं। दशहरा आते ही वाहन की साफ सफाई करने के साथ पूजा की जाती है। वहीं कई लोग वाहन भी खरीदते हैं। अगर आप भी वाहन खरीदना चाहते हैं, तो जानिए अक्टूबर माह में कब-कब बन रहा है शुभ मुहूर्त।

हिंदू धर्म में कार, बाइक, स्कूटर सहित अन्य वाहन शुभ मुहूर्त में देखकर ही खरीदे जाते हैं। शुभ मुहूर्त की गणना नक्षत्र, तिथि, चंद्र मास आदि के द्वारा की जाती है। माना जाता है कि राहुकाल में भी अगर शुभ मुहूर्त बन रहा, तो उस समय वाहन नहीं खरीदना चाहिए। पंचांग के अनुसार, अक्टूबर माह में सिर्फ 8 ही शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

9 अक्टूबर 2022, रविवार

नक्षत्र-रेवती

10 अक्टूबर 2022, सोमवार

नक्षत्र- रेवती

14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार

नक्षत्र- रोहिणी, मृगशिरा

17 अक्टूबर 2022, सोमवार

नक्षत्र- पुनर्वसु, पुष्य

27 अक्टूबर 2022, गुरुवार