नई दिल्ली. करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को पूजा के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। कहा जाता है कि ये व्रत खंडित नहीं होना चाहिए, लेकिन कभी-कभी अनजाने में ये व्रत टूट जाता है। ऐसे में महिलाएं परेशान हो जाती हैं, क्योंकि व्रत तोड़ना पाप माना जाता है और उस व्रत का शुभ फल नहीं मिल पाता है। हालांकि यदि अनजाने में व्रत टूट जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से कोई पाप नहीं होगा। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय…

इसके अलावा व्रत खंडित होने पर पार्वती और करवा माता की षोडशोपचार पूजा करनी चाहिए। सबसे पहले देवी की मूर्ति बनाकर उन्हें पंचामृत से स्नान कराएं। इसके बाद विशेष मंत्रों से देवी की पूजा करें और आरती करें। पूजा के अंत में दक्षिणा भी निकालें।

इसके अलावा शाम को अर्घ्य देने से पहले चंद्रमा से क्षमा मांगें और फिर पूजा करें। साथ ही आप अपनी क्षमता के अनुसार किसी विवाहित महिला को कुछ दान भी दे सकती हैं।
साथ ही एक उपाय ये भी है कि व्रत खंडित हो जाने पर शाम को विधि-विधान से पूजा करें और आखिर में हवन जरूर कराएं। हवन के बाद प्रार्थना करते हुए कहें कि जिस भी वजह से व्रत टूटा है वह दोष दूर रहे।