गरुड़ पुराण का महत्व हिन्दू धर्म में सबसे अधिक है। बता दें कि हिन्दू धर्म में 18 मुख्य पुराण हैं, जिनमें देवी-देवता, धर्म इत्यादि के विषय में विस्तार से बताया गया है। उन्हीं से एक गरुड़ पुराण में जीवन-मृत्यु के विषय साथ-साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए किन आदतों को अपनाना चाहिए और कैसा व्यवहार करना चाहिए इन सबके विषय में भी बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ और भगवान नारायण के बीच हुए संवाद का पूरा वर्णन किया गया है। आइए जानते हैं कि दैनिक जीवन में किन आदतों को अपनाने से व्यक्ति बनता है निर्धन।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने मन की संतुष्टि के दूसरों की निंदा करता है या जिसका स्वभाव ऐसा होता है, ऐसा व्यक्ति कभी भी अमीर नहीं बन पता है। उसे सदैव धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें अपशब्द बोलने वाले, दूसरों के काम में टांग अड़ाने वाले, दूसरों पर बिना किसी कारण के चीखने वाले भी शामिल हैं।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति देर तक सोता है और हर काम में आलस दिखाता है, वह कभी भी धनवान नहीं बन पाता है। साथ ही उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए मनुष्य को हर समय कार्य के लिए तत्पर और उर्जावान रहना चाहिए। साथ ही उसे सूर्योदय से पहले अपना बिस्तर त्याग देना चाहिए। ऐसे ही व्यक्ति का मन और मस्तिष्क तीव्र गती से कार्य करता है।
महापुराण गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति परिश्रम से भागता है, वह अपने जीवन में कभी सफल व्यक्ति नहीं बन पाता है। साथ ही भविष्य में उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए व्यक्ति को परिश्रम का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए और ऐसे व्यक्ति से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति अपने पुश्तैनी या कमाए हुए धन पर अत्यधिक घमंड करता है और अपने धन का कुछ हिस्सा दान-धर्म में नहीं लगाता है। उससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। इसलिए व्यक्ति को दूसरों की सहायता के लिए अपने धन का कुछ हिस्सा दान करना चाहिए और घमंड करने से बचना चाहिए।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो व्यक्ति चाहे वह कितना ही अमीर क्यों न हो, लेकिन हर समय गंदे वस्त्र पहनता है। ऐसे व्यक्ति से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही उस व्यक्ति के पास धन से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए हर समय साफ कपड़ा पहने और घर को भी साफ-सुथरा रखें।