नई दिल्ली. प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के कई हिस्सों में तिल मौजूद होते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों का बड़ा महत्व होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ये तिल व्यक्ति की जिंदगी के कई राज खोलते हैं। शरीर पर मौजूद इन तिलों से व्यक्ति के भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुरुष और महिला के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों का अलग-अलग महत्व होता है। आज हम आपको महिलाओं के शरीर पर मौजूद शुभ तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए आज जानते हैं कि महिलाओं के किन हिस्सों पर तिल होना शुभ माना जाता है…
महिलाओं के माथे पर तिल होना समृद्धि का प्रतीक है। महिला के माथे पर तिल यदि बीच में हो तो ये ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं माथे पर दाहिनी ओर मौजूद तिल महिला को प्रसिद्धि और सफलता दिलाता है।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं की भौहों के बीच में तिल होता है वे बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये महिलाएं बुद्धि से संपन्न होती हैं। यदि दाहिनी या बाईं भौंह पर तिल हो तो वे महिलाएं बहुत पैसा कमाती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है ऐसी महिलाएं बहुत आकर्षक होती हैं। साथ ही ये काफी मेहनती भी होती हैं। अपने मेहनती स्वभाव की वजह से ये हर काम में सफलता हासिल करती हैं।