श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाने हैं। श्री कृष्ण के भक्त सिर्फ भारत में ही नहीं वरन पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। सनातन मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण ने अपने जीवन में कई लीलाएं कीं जिनसे पूरी दुनिया परिचित है। भगवान श्रीकृष्ण को कुछ मंत्रों से प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे मंत्र जो ना सिर्फ आपकी आर्थिक पीड़ा दूर करते हैं बल्कि जीवन के हर कष्ट को दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं। जिनका नियमित जाप करने से जातक के सभी कार्य सफल होते हैं।

लाभ – ऐसे युवक–युवतियों जिनका विवाह नहीं हो रहा है या विलम्ब हो रहा है उन्हें इस महा मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए

लाभ – यह श्रीकृष्ण का बताया मूलमंत्र है जिसके प्रयोग से व्यक्ति का अटका हुआ धन प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मूलमंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख की वर्षा होती है।

लाभ – यह कोई साधारण मंत्र नहीं है यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध होता है। धार्मिक शास्त्रानुसार जप के समय हवन का दशांश अभिषेक का दशांश तर्पण तथा तर्पण का दशांश मार्जन करने का विधान शास्त्रों में अंकित है। जो व्यक्ति यह मंत्र सिद्ध करता है तो उसे करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता ।

लाभ – इस आठ अक्षरों वाले श्रीकृष्णमंत्र का जो भी जातक जप करता है उसकी सभी इच्छाएं व अभिलाषाएं पूर्ण होती हैं। वह इच्छा चाहे धन से संबंधित हो, भौतिक सुखों से संबंधित हो या किसी भी निजी कामना को पूरा करने के लिए हो। इस मंत्र का सही उच्चारण करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

लाभ – आर्थिक कष्ट को दूर करने वाले इस मंत्र का प्रयोग जो भी जातक करता है उसे संपूर्ण सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। यह मंत्र आर्थिक स्थिति को ठीक करता है, और आर्थिक स्थिति में तेजी से वृद्धि लाता है।

लाभ – यह एक ऐसा मंत्र है जो मात्र विवाह से जुड़ा है। जो भी जातक प्रेम विवाह करना चाहते हैं लेकिन किन्हीं कारणों से विवाह तक बात नही पहुंच रही हो या प्रेमी पर भरोसा नहीं हो रहा हो तो जातक प्रात: काल में स्नान के बाद मानसिक रूप से ध्यानपूर्वक इस मंत्र का 108 बार जाप करें। कुछ ही दिनों में उन्हें चमत्कारी परिणाम प्राप्त हो जायेंगे।