बिजनौर के हीमपुर दीपा पुलिस ने 75 हजार रूपए के 5 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 1 हफ्ते से फरार थे। एसपी ने 11 तारीख को इन पर 15/15 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था। पुलिस ने इनको ऊमरी पीर तिराहे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर हीमपुर दीपा थाने में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इनमें से कुछ पर तो पहले से ही दर्जनभर के करीब मुकदमे दर्ज हैं।

दरअसल मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने आज संगीन धाराओं में फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी 5 आरोपी लगभग 1 हफ्ते से फरार चल रहे थे।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने आरोपियों पर 11 फरवरी को 15-15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बताया जाता है कि गांव मसीत में 6 फरवरी को पुलिस टीम वारंटी को समन की तामील कराने गई थी। जहां उन्होंने हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए प्रयास किए थे। वह किसी घर में घुस गया था। जिस को पकड़ने के प्रयास में पुलिस पार्टी पर हमला किया गया था। मौके पर कई थानों की पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया था। तभी से यह आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद सहित 21 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। जिनमें 4 लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुके हैं।

इन पांचों आरोपी अकरम पुत्र अय्यूब, अकरम उर्फ छुट्टन पुत्र सईद , साजिद पुत्र नसीम , हनीफ पुत्र अब्दुल, कासिद पुत्र शमीम निवासीगण ग्राम मसीत थाना हीमपुर दीपा जिले बिजनौर को चांदपुर रोड पर ग्राम पीर उमरी वाले तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।