शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शादी का माहौल मातम में तब्दील हो गया। जब कोलारस विधानसभा के खतौरा गांव में एक शराबी ने बरातियों को गाड़ी से कुचल दिया था। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है तो वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बारात श्याम पुरा गांव से खतौरा में आई थी।
लगभग 30 से 40 बाराती शादी का लुत्फ उठा रहे थे और नाचते हुए विवाहस्थल की ओर आगे बढ़ रहे थे कि अचानक रात करीब 11.30 बजे के लगभग पीछे से आई एक बोलेरो ने बरातियों को कुचल दिया। अनियंत्रित बोलेरा ने 15 से अधिक बरातियों को रौंद दिया। जिसमें से दो लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, तो वहीं बाकी घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घटना में गंभीर घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी रैफर कर दिया गया था। तो वहीं कुछ परिवारजन घायलों को गूना ले गए थे। बोलेरो चलाने वाला ड्राइवर स्टार्ट गाड़ी को यूंही छोड़कर बारात में नाचने के लिए चला गया था। जिसके बाद एक व्यक्ति जो शराब के नशे में धुत्त था। वह गाड़ी में जा बैठा और स्टार्ट गाड़ी को उसने चला दिया। अनियंत्रित गाड़ी ने बरातियों को रौंद डाला था। जिसमें दर्जनों से अधिक घायल हो गए थे तो वहीं दो लोगों की जान चली गई थी। हादसे में पुरुषोत्तम और मनीष नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है।