आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सौतेले पिता ने बेटी के साथ हैवानियत की। पीड़िता और उसकी मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि पिता की 15 साल पहले मृत्यु हो गई। इसके बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। वह सौतेले पिता और मां के साथ रह रही है।
ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले एक हादसे में पिता की मौत हो गई थी। मां ने 12 साल पहले दूसरी शादी कर ली। उसके दो भाई और हैं। सात अप्रैल को वह घर में अकेली थी। मां और भाई बाजार गए थे, तभी पिता कमरे में आ गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मां को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। उसने डर की वजह से किसी को नहीं बताया।
पीड़िता ने बताया कि पिता की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई। उसने फिर से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बार पीड़िता ने जुल्म सहन नहीं किया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर मां आ गई। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
पीड़िता ने बताया कि अब सौतेला पिता जान से मारने के लिए घूम रहा है। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।