बिजनौर: बीमारी से परेशान होकर वर्धमान कॉलेज में एक लैब परिचर ने गोली मारकर आत्महत्या की ली। उसने सुसाइड नोट में भी बीमारी को ही अपनी आत्महत्या का कारण बताया है। परिचर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली शहर बिजनौर निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार वर्धमान कॉलेज में जंतु विज्ञान की प्रयोगशाला में परिचर पद पर कार्यरत था। मनोज ने गुरुवार रात दो बजे अपने मकान की छत पर उसने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात में गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। स्वजन छत पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई।

पुलिस को मनोज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मनोज ने बीमारी की वजह से आत्महत्या करने की बात लिखी है। उसने उसके स्वजन को परेशान न करने के लिए भी लिखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शहर कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि मनोज कुछ समय से बीमार चल रहा था और इस वजह से तनाव में रहता था। इसी तनाव में उसने आत्महत्या कर ली।

बिजनौर:गुरुवार रात मोहल्ला बुखारा में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त मोहल्ले के ही मनोज कुमार पुत्र हंशा सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में अभी स्वजन की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।