मंगल ग्रह 27 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।
मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। मंगल ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन करने से किन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ-
मेष राशि-
- आपको आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
- लाभ होगा।
- लेन-देन के मामलों को पहले निपटाएं।
- कार्यक्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी।
- कला के प्रति रुझान बढ़ेगा।
- व्यापार के लिए समय अच्छा है।
- मान सम्मान में वृद्धि होगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
- आपको आर्थिक लाभ होने की आशा है।
- आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मिथुन राशि-
- कलात्मक अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ेगी।
- किसी पुराने मित्र से भेंट होगी।
- आपके निर्णय सही होंगे।
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
- पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
- नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के अवसर पैदा होंगे।
- यदि विद्यार्थी हैं तो आपको खेलकूद में बड़ी सफलता मिल सकती है।
- आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, परिवार के साथ स्नेह बढ़ सकता है।