उत्तर प्रदेश | आगरा में शुक्रवार की सुबह व्यापारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। घरवाले कमरे में भागकर पहुंचे तो खून से लथपथ देखकर चीख पड़े। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई।
घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना की है। यहां के रहने वाले 40 वर्षीय व्यापारी अतुल सुबह मंदिर गए थे। मंदिर से लौटे तो मां से बोले कि चा बना दीजिए। इसके बाद वह कमरे में चले गए। कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो घर के लोग भागकर पहुंचे। दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई।
अतुल खून से लथपथ पड़े थे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि कुछ वर्ष पहले अतुल का पत्नी से तलाक हो गया था। उसके बाद उनकी दूसरी शादी हुई थी। पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है