नई दिल्ली : इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चार मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार, 10 नवंबर को गक्वेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू हुआ था, मगर दूसरे टी20 की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव है। IND vs SA दूसरा टी20 एक घंटा पहले यानी कि भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहला मैच 61 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आज भारत की नजरें मेजबानों को गक्वेबरहा में भी धूल चटाकर अपनी बढ़त को दोगुना करने पर होगी। आइए इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका दूसरे टी20 का लुत्फ भारतीय फैंस जियोसिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं। वहीं इस मैच से जुड़ी हर एक जानकारी के लिए आप लाइवहिंदुस्तान के क्रिकेट पेज पर भी विजिट कर सकते हैं।
8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारत 61 रनों से जीता)
10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे)
13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में(भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका स्क्वॉड-
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक , आवेश खान, यश दयाल।
साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स।