नई दिल्ली : कांग्रेस ने गुरुवार को अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, अनिल चौधरी, संदीप दीक्षित और हारुन यूसूफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस की पहली सूची देखकर ही लग रहा है कि इस बार वह मजबूत लड़ाई के इरादे से मैदान में उतर रही है।
कांग्रेस की पहली सूची में सबसे बड़ा नाम स्वयं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का कहा जा सकता है जो बादली सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वे पहले भी इस सीट से प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बार बदली परिस्थितियों में वे कांग्रेस के लिए अच्छी लड़ाई लड़ सकते हैं। लेकिन नई दिल्ली से अगर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं तो उनके सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित उम्मीदवार होंगे।