हल्द्वानी. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विवि में आयोजित संगोष्ठी में इस वर्ष की महिला दिवस थीम सतत भविष्य के लिए लैंगिक समानता पर चर्चा की गई। कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने लैंगिक समानता के कारण, समस्याएं और चुनौतियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए विवि की कार्मिक कमला राठौर और रंजना जोशी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रोफेसर गंगोत्री त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य करना चाहिए। समाज में महिलाओं के प्रति फैली विकृतियों और भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक किया।। वित्त नियंत्रक आभा गरखाल, प्रोफेसर रेनू प्रकाश, प्रोफेसर आरसी मिश्र, प्रभारी कुलसचिव प्रो. पीडी पंत. प्रो. एके नवीन, प्रो. सोमेश कुमार, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. आशुतोष भट्ट आदि थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति रानी ने किया।
दूसरी ओर ग्राम सभा गुजरौड़ा फतेहपुर में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधान ऋतु जोशी ने की। मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक सुगंधा सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, ब्लाक कोआर्डिनेटर विक्रम सिंह के अलावा सविता रावत, गीता रावत, परवीन, राखी, भावना रावत थे। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था ने नाबार्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज सेवी रेवती कांडपाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा नीलम पंत, मिनाक्षी पांडे, रमा भट्ट, गीता जीना, प्रेमा जोशी को स्वयं सहायता समूह के पंचसूत्र पर कार्य कर स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिये नाबार्ड व संस्था ने सम्मानित किया। रीता खर्कवाल, हिमानी पांडें, कमला रौतेला, पुष्पा पांडे को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के उपरांत बैंक ऋण सहायता के माध्यम से छोटी सी शुरुआत कर आज स्वयं की दुकानें संचालित करने पर नाबार्ड व संस्था द्वारा स्मृति चिह्न भेंट किया। स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं नौ महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को आपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक प्रकाश चंद दुम्का, नाबार्ड डीडीएम विशाल कंसल, चंपा कोठारी, ईडीआई अधिकारी चंचल कुमार सिंह, एडवोकेट प्रदीप कुमार ओली, शिक्षिका सेवानिवृत हंसलता ओली, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक शाखा प्रबंधक अंजनी उप्रेती, संस्था अध्यक्ष गीता सत्यवली थे। गौजाजली में महिला पतंजलि योग सिमिति और शिव विकास संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक धार्मिक क्षेत्रों में महिलाओं की कर्मठता को देखते हुए महिला योग समिति ने उन्हें पुरस्कृत और सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला पतंजली पुष्पा पाठक, सरोज खन्ना, पारुल, सलोचना, सरला, मोहनी, शिव विकास संस्था के सभी पदाधिकारी मंजू शर्मा, हेमा सनवाल, नेहा, ज्योति, सुषमा थे। महिला डिग्री कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। युवा कल्याण अधिकारी डालवी तेवतिया ने प्राचार्य शशि पुरोहित, डॉ. विभा पांडे, डॉ. रितु सिंह को सम्मानित किया। छात्राओं ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक, गायन, भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे, सुरेश अधिकारी, विनीता अधिकारी, विमला क्वीरा, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. किरन कर्नाटक आदि थे।
ग्राफिक ऐरा में रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। खुशी लोहनी, दिव्यांशी रावत ने पोस्टर, स्लोगन से अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया। इक्शा और श्रेया ने रंगोली के जरिए लिंग भेद के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मुख्य अतिथि महर्षि विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली चंद्रा, ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर के प्रबंधक डॉ. मनीष बिष्ट, डॉ. अजलि, प्रो. सुजाता ठाकुर आदि थीं। सारथी फाउंडेशन समितिकी महिला वर्ग की दीप्ति चुफाल की अध्यक्षता में और सुमित्रा प्रसाद की मौजूदगी में महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया। पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सारथी परिवार से डॉ. सुषमा सिंह, प्रेमलता पाठक, विनीता वर्मा, चांदनी टिक्कू, कंचन कश्यप, पूजा पंत, भावना जोशी, वर्षा टंडन आदि थीं। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने समाजहित में कार्य कर रही महिला पुलिस एवं महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष योगेंद्र साहू, साहिल राज, लोकेश कुमार साहू, रुपेंद्र नागर, बलराम हालदार, चंपा भगत, विनोद जायसवाल आदि थे।
नेहरू युवा केंद्र का युवा कला एवं संस्कृति सम्मेलन
नेहरू युवा केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जिला युवा कला एवं संस्कृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। महिला डिग्री कॉलेज में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने नुक्कड़ नाटक, गायन, एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी और महिला सशक्तीकरण पर कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र नैनीताल की जिला युवा अधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने और संचालन निकिता और श्रुति ने किया। अतिथि के तौर पर विमला कुरिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी। डॉ. विनीता अधिकारी, प्रो. शशि पुरोहित, डॉ. ललित पांडे, सुरेश अधिकारी कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीपा वर्मा, डॉ ऋतु सिंह, डॉ किरण, डॉ विभा पांडे, श्वेता अधिकारी, सरिता धनु, प्रियंका जोशी थे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। जिला युवा आधिकारी डॉल्वी तेवतिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। यूओयू ने गोद लिए बसानी गांव में चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया। सरमाउंट पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में डॉ. एचएस बिष्ट ने बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। प्रधानाचार्य वनिता क्वीरा ने महिला सशक्तिकरण पर विचार रखे। महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। इस दौरान बसानी प्रधान विमला तड़ागी, लीला पलड़िया, पूनम आर्या, राजेंद्र सिंह क्वीरा आदि थे। राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की महिलाओं को अगरबत्ती और धूपबत्ती बनाने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. मीरा ह्यांकी ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधीक्षिका कंचन आर्य, प्रधानाचार्य, विनीता वर्मा आदि थे। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में आयोजित संगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। महिला सशक्तीकरण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्राचार्य संजय कुमार, डॉ. सुरभि गुप्ता, सिमरन, बबली, रजत, डॉ. अर्चना जोशी, डॉ. कमलेश, डॉ. महेश आदि थे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की हल्द्वानी इकाई ने जीतपुर नेगी में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। राधिका उनियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम संयोजन प्रकाश उनियाल ने किया। इस दौरान मंजू बिष्ट, रेखा उनियाल, दीपा भट्ट, कलावती पांडे, सुषमा जोशी, सरस्वती पांडे, तारा पंत, नीमा देवी आदि थे। आम्रपाली संस्थान में अपने संबंधित क्षेत्रों में महिला अचीवर्स विषय पर मौखिक प्रतियोगिता आयोजित की। भारती चिलवान ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। ज्योति शर्मा को विशेष प्रशंसा पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष बिंदु चावला, डॉ. गरिमा गर्ग, डॉ. संजना तिवारी, कुल सचिव डॉ. पंकज शाह, डॉ. सावित्री उप्रेती, डॉ. किरन सती, नलिनी पंत, डॉ. वंदना बिष्ट, संस्थान के कोषाध्यक्ष नरेंद्र ढींगरा, प्रो. एमके पांडे आदि थे।
दुख सहकर भी बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने में आगे रहती हैं महिलाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। एसओएस जेएन कौल शिक्षण संस्थान में हुई गोष्ठी में प्राचार्या डॉ. रंजना रूहेला ने कहा कि आज की महिला किसी पर निर्भर नहीं है। एसएसजे विवि पूर्व प्रो. विजयारानी ढौंडियाल ने कहा कि महिला कई दुखों को सहने के बावजूद अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए आगे रहती है। इस दौरान हिमांशु पालीवाल, हरिप्रिया, तनुजा, हिमांशु, ललित बिष्ट, डॉ. गोकुलानंद तिवारी, डॉ. विनीता राय, गणेश चंद्र आदि थे। अलचौना आंगनबाड़ी केंद्र में नारी शक्ति को की मजबूती का संकल्प लिया। इस दौरान लीला आर्य, पुष्पा देवी, शीला वर्मा, लीला जोशी, उमा पांडे, निर्मला पलड़िया, रेखा आर्या, कमला देवी मौजूद रहे। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल की ओर से ग्राम पंचायत हैड़ियागांव में महिला उत्थान पर ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की गई। इस दौरान प्रधान कमला आर्य, प्रो. फराह खान, डॉ. संतोषी सेन गुप्ता, डॉ. कविता अजय जोशी, डॉ. हंसी नेगी, डॉ. दीपा नैनवाल, डॉ. ईशा तिवारी, डॉ. दीक्षा बिष्ट आदि थीं। बेतालघाट के सिरोड़ी ग्राम पंचायत में प्रधान नीमा बिष्ट के की मौजूदगी में ग्रामीण महिलाओं को सम्मानित किया गया। भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं और बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान रवि आर्य, कविता बिष्ट, कमला ढैला, बबिता निगलटिया, राहुल आर्य थे। उत्तराखंड इंटरनेशनल ह्यूमन राइट आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष लिल्ली मार्गरेट भट्टाचार्जी ने महिलाओं को सम्मानित किया। भीमताल के सरस्वती शिशु मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. रंजना रूहेला और सभासद सुनीता पांडे ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपने-अपने विचार रखे। स्कूली बच्चों ने बैनर-पोस्टरों के साथ महिला सशक्तिकरण को लेकर नगर क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य गणेश बिष्ट थे। इधर पतलोट के महाविद्यालय में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जीएस यादव, प्रो देवेंद्र लाल, डा.ॅ आभा त्रिपाठी, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सर्वजीत सिंह, हेमलता, मंजू आदि थे। वहीं रामगढ़ में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा नेगी ने महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया।
महिला यौन हिंसा के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों और सामाजिक संगठनों ने विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सभी ने महिला सशक्तीकरण कर जोर दिया। ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर में संगोष्ठी एवं मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, आशा बिष्ट, हिम्मतपुर के प्रधान मिथिलेश डंगवाल, स्कूल निदेशक डॉ. प्रसून श्रीवास्तव थे। ज्योतिबाफुले स्कूल शक्तिनगर पूछड़ी में महिला दिवस पर हुए कार्यक्रम में रचनात्मक शिक्षक मंडल के राज्य संयोजक नवेंदु मठपाल समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने डिग्री कॉलेज के गेट पर महिला यौन हिंसा और अश्लील उपभोक्तावादी संस्कृति के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कार्यक्रम में शीला, तुलसी, मंजू, मीना, रवि, कमल, रोहित आदि रहे। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने विभागीय परिषद ने महिला दिवस मनाया। अर्थशास्त्र विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने पोस्टर और ग्रुप डिस्कशन में भाग लिया। इस दौरान विभाग प्रभारी डॉ. अनुमिता अग्रवाल, डॉ. कृष्णा भारती, डॉ. रेशमा आर्य थे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य माया रावत के नेतृत्व में वरिष्ठ महिलाओं को माल्यार्पण और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राधिका देवी, देवकी करगेती, पुष्पा तिवारी, धना देवी, विमला नौटियाल को सम्मानित किया। दून स्कालर्स स्कूल और आदर्श बाल एकेडमी सेकेंडरी स्कूल टांडा मल्लू में भी महिला दिवस मनाया गया। महिला एकता मंच ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को युद्ध विरोधी दिवस के रूप में मनाया। मंच ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित स्वदेश वापसी और रोजगार को मौलिक अधिकार का दर्जा देने की मांग की। महिलाओं ने शहीद पार्क से पुरानी तहसील तक जुलूस निकाला। इस दौरान संयोजक ललिता रावत, प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, ललित उप्रेती, महेश जोशी दीपा, नीमा, अनीता, भगवती, कमला, पुष्पा, विभा, हेमा, राजेंद्र आदि थे। जबकि मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्या मीना पानथरी और पूनम बोरा आदि थे। कालाढूंगी में बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम रौतेला ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान सुपरवाइजर इंदिरा बर्गली, प्रेमलता गुल्ज्याल, सुनीता पंत, नीरू पांडे, एएनएम विमला, कमला बिष्ट, रमा सती कविता फुलारा, दीपा रस्तोगी, प्रीति रस्तोगी, भगवती, गीता आदि थे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में डॉक्टर नवीन भगत और प्रो. हरीश जोशी ने छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
डीएसबी परिसर के गृह विज्ञान और राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से महिलाओं को घरेलू हिंसा से संबंधी अधिकारों एवं अधिनियमों के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रो. ललित तिवारी ने कहा देश की आधी आबादी महिलाओं की हैं, हर क्षेत्र में महिलाओं का उत्कृष्ट योगदान रहा है। प्रो. इंदु पाठक ने महिलाओं की अनगिनत उपलब्धियों तथा वंचित महिलाओं के लिए अवसर बढ़ाने पर जोर किया। प्रो. अनुराधा दत्ता ने महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध और यौन शोषण के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. इंदु पाठक, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. लता पांडे, डॉ. छवि आर्या आदि थे। दूसरी ओर महिला कांग्रेस नैनीताल ने लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे को आधार बनाकर कार्यक्रम का आयोजन किया। महिलाओं ने भाषण, कविताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ने किया। इस दौरान मंजू बिष्ट, निर्मला चंद्रा, सपना बिष्ट, आशा भट्ट, सीमा सिंह, दीपा बिष्ट आदि थे।