नई दिल्ली. राहु-केतु का नाम सुनते ही लोग भयभीत हो जाते हैं। क्योंकि अधिकतर लोग इन्हें बुरे फल देने वाला ही ग्रह मानते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि राहु-केतु हमेशा बुरे परिणाम ही दें। ये अच्छे परिणाम भी देते हैं। लेकिन ये आपकी कुंडली में राहु-केतु की स्थिति पर निर्भर करता है कि आपको ये कैसे परिणाम देंगे। बता दें फिलहाल राहु मेष राशि में गोचर है वहीं केतु तुला राशि में गोचर कर रहा है। 30 अक्टूबर 2023 तक राहु-केतु इन्हीं राशियों में स्थिति रहेंगे। जानिए ये अवधि किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

वृषभ राशि: राहु इस दौरान आपको तरक्की के ढेरों अवसर देंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को हर काम में सफलता हासिल होगी। बॉस आपके काम की खूब प्रशंसा करेंगे। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में आप खूब नाम कमाएंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिहाज से राहु का मेष राशि में गोचर शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस समय अवधि में तमाम लाभ मिलने की संभावना बन रही है। नौकरी में बड़ा पद मिल सकता है।

कर्क राशि: इस राशि वालों पर भी राहु साल भर मेहरबान रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ये समय आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नया घर, नई गाड़ी आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है।