नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक टेंपो आगरा से नोएडा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान नोएडा से करीब 25 किलोमीटर दूर एक तेज रफ्तार टेंपो सड़क पर अचानक पलट गया। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुई। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर चलते हुए एक टेंपो पलट गया। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।