भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही बड़ी घटना माना गया है। इस दौरान सभी राशियों के जातकों पर कुछ ना कुछ शुभ या अशुभ परिणाम जरूर पड़ता है। इसी क्रम में पूरे 12 साल बाद गुरु ग्रह, मेष राशि में वक्री होने जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर राहु ग्रह भी मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मेष राशि में गुरु और राहु की युति बनेगी जिसे ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। इस घटना से कई राशि के जातकों की लाइफ में परेशानी आएगी। आइए जानते हैं किन–किन राशियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
इस दौरान वृषभ राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका बजट बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में तंगी का सामना करना पड़ सकता है। फैमिली मैटर में कोई गलत फैसला आपके ऊपर भारी पड़ सकता है। सेहत खराब होने की संभावना है। तनाव आपके जीवन में रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
कन्या राशि
गुरू ग्रह के वक्री होने से कन्या राशि के जातकों में ठीक हो गई कोई पुरानी बीमारी को उभर सकती है। कोई गुप्त रोग हो सकता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कोई नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। नए निवेश से बचना चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को अचानक से कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं जिसके बारे में आपने नहीं सोचा है। आपको कुछ कर्ज भी लेना पड़ सकता है। कोर्ट–कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इनकम के सोर्स कम होंगे।