शामली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का शामली का दौरा रद्द हो गया। वे गांव लिसाढ़ में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट गए। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहली बार आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत के लिए कई स्थानों पर तैयारी की गई थी। बताया गया है कि उन्हेें पार्टी हाईकमान ने अचानक दिल्ली बुला लिया, जिस वजह से उन्हें अपना कार्यक्रम रद करना पड़ा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बृहस्पतिवार को शामली में कार्यक्रम प्रस्तावित था। प्रदेेेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में वह पहली बार आ रहे थे, इसलिए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा रास्ते में जगह-जगह पर स्वागत कार्यक्रम रखे थे। मुख्य कार्यक्रम गांव मुंडेट स्थित पार्टी कार्यालय पर रखा गया था, जहां पर उनका कार्यकर्ताओं से परिचय और संवाद कार्यक्रम था। बृहस्पतिवार दोपहर को वह बुढ़ाना की तरफ से शामली व मुजफ्फरनगर की सीमा पर स्थित गांव लिसाढ़ में निजी कार्यक्रम में पहुंचे। वहां पर गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए। यहां पर वे करीब एक घंटा रहे।
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, हरबीर मलिक, पूर्व विधायक उमेश मलिक, धर्मेंद्र मलिक, डॉ. शीशपाल मलिक, अंकित, गौरव मलिक आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामली में प्रस्तावित कार्यक्रमों को रद्द होने की जानकारी देकर लौट गए। बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष को दिल्ली में बैठक के लिए बुला लिया था।
उधर, भाजपा किसान मोर्चा शामली के जिला मीडिया प्रभारी चंद्रपाल सिंह निर्वाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रदेेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के प्रथम बार शामली आगमन पर गांव बुटराड़ी गेट में सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में दीपक के संयोजन में सभा रखी गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और मंडल और किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को अचानक दिल्ली में मीटिंग हेतु बुला लिया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, संजीव मलिक, ऋषिपाल सैनी, सुभाष कुमार, लोकेश, चंद्रपाल चिकारा, रोहित, सोमपाल, राजकुमार शर्मा, गौरव कुमार, मुकेश, अजय, रविंद्र, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।