मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे राधास्वामी चेरिटेबल हॉस्पिटल भोटा के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से उतरे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मुख्यमंत्री के साथ बड़सर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री दो बजे बिझड़ी पहुंचे। यहां 263 करोड़ के 12 उद्घाटन और 9 शिलान्यास किए। इसके बाद जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 1962, 1965, 1971 में युद्ध हुए तब सैनिकों का पार्थिव शरीर नहीं संदूक आता था। अब हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर आता है। कांग्रेस का हाल हम दो, हमारे दो जैसा हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को महज 2 सीटें मिली हैं। 97 फीसदी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने की फैक्टरी खोली जाएगी।