मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ घाट पर 11 नवम्बर को होने वाले दीप महोत्सव के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा दीपक महोत्सव हेतु की जाने वाली तैयारियो का जायजा लिया गया।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा शुकतीर्थ घाट पर दीपावली पर्व पर हर वर्ष की भांति होने वाले दीपक महोत्सव की तैयारियो को लेकर गंगा समिति के सदस्यो व उपजिलाधिकारी जानसठ के साथ शुकतीर्थ घाट सहित अन्य जगह का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिये गये।
एडीएम ने कहा कि दीपमहोत्सव के दौरान आने वाले आगन्तुको की भीड को ध्यान में रखते हुए निश्चित रूटमैप का निर्माण करते हुए यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव में प्रशासन के साथ दृ साथ साधु संतो एवं अन्य सामाजिक जनमानस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए एक भव्य आयोजन सुनिश्चित करे।
उन्होने कहा कि दीप महोत्सव में प्रज्वलित किये जाने वाले दीपो एवं अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था के साथ घाट एवं सम्पर्क मार्गो पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करे। दीपमहोत्सव से पहले घाटोॉ सम्पर्क मार्गोॉ मन्दिरो एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलो के साथ क्षेत्र में समुचित साफदृसफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे।
दीप महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी न घटित हो सुनिश्चत करने के लिए सुदृड बैरिकेडिंग व प्रयाप्त व्यवस्था परख ले।