सांप धरती पर एक ऐसा विषैला जीव है, जिससे हर इंसान को डर लगता है। खासतौर पर इनका डर पेड़-पौधों और घास वाली जगह के पास होता है।
सांप का खतरा
घर की छत पर या बाहर गार्डनिंग करने वाले लोगों को सांप जैसे विषैले जीवों से काफी सतर्क रहना चाहिए। अक्सर सांप ऐसी जगहों पर पाए जाते हैं।
गार्डन में सांप
बता दें कि कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं, जो सांपों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं। सांप इन पौधों के आसपास रहना काफी पसंद करते हैं।
सांपों को अट्रैक्ट करने वाले पौधे
आज हम आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे, जो सांपों को काफी आकर्षित करते हैं। इन पौधों को अपने घर के आसपास लगाने से बचना चाहिए।
जैस्मिन का पौधा
जैस्मिन का प्लांट काफी घना होता है और इसके फूल की महक भी काफी तेज होती है। घना और छायादार होने के कारण सांप इस पौधे के प्रति अट्रैक्ट होते हैं और शिकार करने के लिए इसपर बैठ जाते हैं।
क्लोवर प्लांट
क्लोवर प्लांट एक तरह का सजावटी पौधा है, जिसके पत्ते मोटे और घने होते हैं और धरती को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। इस प्लांट के नीचे भी सांप बैठना पसंद करते हैं।
साइट्रस ट्री
नींबू, मौसंबी या संतरे के पौधे में कांटा होने के कारण इसके तनों पर सांप नहीं चढ़ते, लेकिन नीचे छायादार होने और कीड़े-मकौड़ों का शिकार करने के फिराक में हमेशा रहते हैं।
साइप्रस का पौधा
कई लोग घर के आसपास सजावट के लिए साइप्रस का पौधा लगा देते हैं। लेकिन कीड़े-मकौड़ों का शिकार करने के लिए सांप इस पौधे में घुसकर छिपना पसंद करते हैं।
अनार
अनार का पेड़ भी आजकल लोग घर के आसपास लगा दे रहे हैं। लेकिन इस पेड़ के पास भी सांप डेरा लगाकर रहते हैं।
घर के आसपास घना पेड़-पौधा ना लगाएं और अपने गार्डन की साफ-सफाई रखें। बारिश के मौसम में गार्डन में काफी सतर्कता बरतें।