होडल।  हरियाणा के होडल जिले में महिलाओं के विरूद्ध अपराध निरंतर जारी है। अब एक विवाहिता ने अपने ससुर व देवर पर सामूहिक तौर पर दुष्कर्म का आरोपी लगाया है। विवाहिता ने अत्याचार की सूचना अपने पिता को दी तो सास, ससुर व देवर सहित पांच लोगों ने जमकर मारपीट की और उसका सारा सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने विवाहिता को जान से मारने तक की धमकी भी दी।

पहले मामले में हसनपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो साल से उसका पति उससे अलग रहता है। आरोप है कि चार माह पूर्व उसका ससुर व देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दे दी।
20 दिसंबर को उसकी सास, ससुर व देवर दो लोगों के साथ उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट कर घर का सारा सामान तोड़ दिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
आरोपियों के जाने के बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।