महिला ने दो व्यक्तियों पर घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों समेत दो महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को कॉलोनी के ही महिपाल, रामजी लाल व उसके परिजन उसके घर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी महिपाल व रामजीलाल ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी महिपाल, रामजी लाल व दो महिलाओं पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।