नई दिल्ली : पिंपल्स होना सभी के लिए एक आम समस्या है। इसमें आपकी जीवनशैली और वातावरण, खान पान भी असरदार होता है पिंपल्स का चेहरे पर होना मतलब बाहर जाने में भी शर्म आजाना। आमतौर पर इसके कारण चेहरे की रौनक ही खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको बाहरी प्रोडक्ट ही मददगार दिखते है लेकिन क्या आप जानते है घर में मौजूद कई प्रकार की चीजे इन्हें जड़ से खत्म करने में कारगर साबित होती है। जानिए।

एलोवेरा
एलोवेरा को आज ही नहीं पुराने समय से सुंदरता के लिए जाना जाता है। यह हर घर में आसानी से पाया जाता है। यह स्किन से जुडी कई प्रकार की बीमारियों से निजात दिलाता है। ऐसे में आप नियमित रूप से एलोवेरा का फ्रेश जेल मुहांसो पर लगा सकते है। इससे आपको जल्द फायदा मिलेगा।

बर्फ
खासतौर पर गर्मी के समय ही आप बर्फ का उपयोग करें। बर्फ आपकी स्किन और मुहांसो पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है। यह प्रदूषण से मौजूद आयल और गंदगी को दूर करती है। इसका इस्तेमाल आप किसी कपड़े की सहायता से कर सकते है।

नींबू का रस
नींबू में विटामिन सी उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह आपके पिम्पल्स के लिए एक असरदार उपाय साबित होता है। इसके रस को आप कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकते है।