बिजनौर के चांदपुर में बीती रात्रि दो बच्चों की मां को 9 लोगों द्वारा घर में घुसकर बुरी तरह मारने का मामला सामने आया है। महिला ने सर में डंडा मारने का आरोप लगाया। महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। रात से महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती है। महिला ने बच्चों के झगड़े को लेकर उसे मारने का आरोप लगाया। सीएचसी स्याऊ में उसका इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों की ओर से चांदपुर पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर क्षेत्र का है। जहां चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खेरपुर जागीर की एक महिला सीएचसी स्याऊ में शुक्रवार रात्रि से भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सविता पत्नी भूपेंद्र गांव खेरपुर जागीर की निवासी है।महिला का आरोप है कि गांव में उसके घर में घुसकर 9 लोगों ने उसके साथ मारपीट की है। उसके चचेरे ससुर ने उसके सर में डंडा मार दिया। उसने वहां से जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई है। सर में डंडा लगने से महिला गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी स्याऊ चांदपुर में रात दस बजे भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है ओर उसके साथ मारपीट की गई है।

9 फरवरी को आरोपियों के परिवार की नहटौर थाना क्षेत्र में बारात गई थी। जहां कुछ बच्चों बच्चों में झगड़ा हुआ। जिसको लेकर आरोपियों ने शुक्रवार रात में मुझे घर पर अकेली देख कर घर से घुस आए और मारपीट कर मुझे गंभीर घायल कर दिया रात्रि दस बजे से अस्पताल में भर्ती हूं। पुलिस को शिकायत कर दी गई है।

मामले में हल्का प्रभारी लोकेश कुमार ने बताया कि गांव में झगड़े की सूचना है। एनसीआर लिखी गई है एक को पकड़ा है। कार्रवाई की जा रही है।