ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधों और फूलों का जिक्र है। जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वहीं धन की देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। ऐसा ही एक पुष्प ब्रह्म कमल है, जो मां लक्ष्मी के साथ महादेव को बहुत प्रिय है। आइए जानते हैं ब्रह्म कमल को लगाने के फायदे।
इस पुष्प का नाम ब्रह्म कमल है। इसे भगवान ब्रह्मा जी का प्रतिक माना गया है। मान्यता है कि इस फूल को जिसने भी खिलते हुए देख लिया। उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इसे घर में लगाने से बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ये फूल रूपकुंड, केदारनाथ आदि जगहों पर पाए जाते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से दुर्भाग्य दूर होता है। इस फूल को घर के ब्रह्म स्थान पर रखना चाहिए। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती।
मान्यता है कि ब्रह्म कमल जैसे-जैसे खिलता है, वैसे ही व्यक्ति का भाग्य चमक उठता है। इस फूल को लगाने से बिगड़े काम सुधरने लगते हैं। घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
ब्रह्म कमल देवी लक्ष्मी को प्रिय है। इसे घर में रखने या पूजा के दौरान मां लक्ष्मी को अर्पित करने से वे जल्द प्रसन्न होती हैं। सफेद रंग का ब्रह्म कमल शिवजी को भी बहुत प्रिय है।