अंबाला: खेतीबाड़ी की जमीन बेचने के नाम पर किसान से 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस ने जसविंद्र सिंह, सतबीर सिंह, राजीव चौहान, मास्टर व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी अंबाला को नौ फरवरी को यमुनानगर निवासी मनिंद्र सिंह ने दी शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके अनुसार राजीव चौहान और मास्टर ने उसे एक महिला, जसविंद्र सिंह व सतबीर सिंह से मिलवाया था। वे अपनी खेतीबाड़ी की जमीन बेचना चाहते थे। उसने 5 अक्टूबर 2021 को बयाना कराया। इस दौरान उसने आरोपियों को 11 अक्टूबर 2021 को 25 लाख रुपये दिए थे।
शिकायतकर्ता के मुताबिक कुल 75 लाख रुपये देने के बाद भी आरोपियों ने निशानदेही नहीं करवाई। उसने दी हुई रकम मांगी तो उन्होंने नहीं दी। इस शिकायत के बाद थाना नग्गल पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।